भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश के 14 जिलों में रविवार को तेज बारिश का अलर्ट है। खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। सीहोर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफन गए। इससे नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की कार नदी में बह गई। भोपाल, शाजापुर, खरगोन, धार, सिवनी समेत 15 जिलों में बारिश हुई। इससे बारिश का आंकड़ा भी बढ़ा है।रविवार को भी इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से गुना-बैतूल होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ से गुजर रही है।
17/08/2025
0
295
Less than a minute
You can share this post!
