फर्जीवाड़ा: 30 किमी के लिए बाइक का किराया 4,900 रु.

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रदेश के उमरिया जिले की धनवाही ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरुवाही में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन में हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के नाम पर पंचायत ने चार-पहिया वाहनों (बस या टैक्सी) की जगह दोपहिया वाहनों (बाइक) के भारी-भरकम बिल लगा दिए। मामला उजागर हुआ तो आनन-फानन में जांच के आदेश दिए गए हैं। मालूम हो कि बीते 14 अक्टूबर को गुरुवाही में राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन आयोजित हुआ था। नियमों के मुताबिक ग्राम पंचायतों को हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने की व्यवस्था करनी थी। धनवाही से गुरुवाही की दूरी लगभग 30 किलोमीटर से अधिक है। महिलाओं को दोपहिया वाहनों से इतनी दूर लाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। पंचायत की ओर से लगाए गए पहले बिल में एमपी 54 जेडसी 1817 नंबर की पल्सर बाइक का 3 हजार रुपए किराया दर्ज है। दूसरे बिल में एमपी 17 जेडए 1482 नंबर की हीरो बाइक के लिए 4,900 रुपए की राशि बताई गई है। दोनों बिलों की कुल राशि 7,900 रुपए है।

Related Articles