
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की खराब आर्थिक स्थिति और जमाकर्ताओं की परेशानी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से हजारों किसान, व्यापारी और मजदूर अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है।
अजय सिंह ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि लोगों की गाढ़ी कमाई बैंक में फंसी हुई है और लगातार आंदोलनों के बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को आंदोलनों को दबाने के बजाय पीड़ित लोगों के साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्र का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को घेरा। अजय सिंह ने कहां कि जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के बड़े अपनी ही जमा राशि के लिए परेशान हैं। लोग बेटियों की नेता करते हैं, वहां किसान, छोटे व्यापारी और मजदूर शादी, इलाज और खेती के लिए अपनी एफडी और बचत खाते का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। यदि बैंक में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और संचालक मंडल पर अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। साथ ही सरकार ने बैंक को पुनर्जीवित करने या जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। अजय सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की कि राज्य सरकार तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शिवपुरी जिला सहकारी बैंक के लिए विशेष बेलआउट पैकेज जारी करे, ताकि गरीब जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि वापस मिल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि बैंक की आर्थिक स्थिति खराब करने वाले दोषियों और भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्तियां कुर्क कर जनता का पैसा वापस दिलाया जाए।
