चलती ट्रेन से 20 लाख कैश और 10 करोड़ का सोना बरामद

सिंगरौली बैंक डकैती
  • सिंगरौली बैंक डकैती…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। बिहार के नालंदा जिले का निवासी कमलेश कुमार को मध्यप्रदेश पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक नकद और करीब 61 ग्राम सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। उसे डेहरी-ऑन-सोन के पास चलती ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस उसके चार अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कमलेश ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर बैंक डकैती को अंजाम दिया था, जिसमें करीब 20 लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे। कमलेश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उस पर पहले भी लूट व डकैती के मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस अब इन मामलों की भी जांच कर रही है। कमलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर महज 10 मिनट में बैंक से करीब 20 लाख रुपये नकद और सोना लूट लिया था और फरार हो गया था। लूटे गए सोने की कीमत लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे।
चलती ट्रेन में पकड़ा गया बैंक डकैती का आरोपी
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती का आरोपी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से पटना जा रहा था। ट्रेन जब नवीनगर पहुंची, तो डेहरी रेलवे सुरक्षा बल की टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी घबरा गया और गलत जानकारी देने लगा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी सच्चाई उगल दी।

Related Articles