मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनका मानदेय बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक आठ हजार रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढ़ाकर 12 हजार किया जाएगा। वहीं, सहायिकाओं को चार हजार की जगह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि दी जाएगी। योगी ने अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे और केंद्र से भेजा गया पैसा सपा सरकार के लोग डकार जाते थे। हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके काम को बीते नौ साल में व्यवस्थित रूप दिया। सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोगों ने अयोध्या के विकास का विरोध किया।
09/09/2026
0
7
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति…
- 10/09/2026
एमपी सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग…
- 10/09/2026
तलाक, हलाला और फिर दोबारा निकाह से इंकार…
- 10/09/2026
केंद्र सरकार ने कहा- मैरिटल रेप को अपराध…
- 10/09/2026
