दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पीडब्ल्यूडी के प्रवेश वर्मा और राज्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हुए। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक योजना पर काम चल रहा है। नो पीयूसीसी, नो फ्यूल नीति को सीसीटीवी कैमरों के जरिए 500 पेट्रोल पंपों पर सख्ती से लागू किया जाएगा। एंड-ऑफ-लाइफ यानी उम्र पूरी कर चुकी गाडिय़ों के खिलाफ सख्त अभियान चलेगा। अक्टूबर में जागरूकता अभियान के बाद नवंबर में पीयूसी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। 3 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों से 2.5 लाख वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी। वर्तमान में चल रहीं 588 ई-बसों में 150 नई बसें और जोड़ी जाएंगी।
29/09/2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
