रिपोर्ट में दावा- दुनिया में हर व्यक्ति सालाना फेंक रहा 132 किलो खाना

खाना

बिच्छू डॉट कॉम। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जारी आंकड़ों ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा और बर्बादी की एक चिंताजनक तस्वीर पेश की है। एक ओर जहां दुनिया भर में 64.5 करोड़ लोग भुखमरी और गंभीर कुपोषण से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हर साल 105 करोड़ टन भोजन कचरे में फेंक दिया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया का हर नागरिक औसतन सालाना 132 किलो खाना बर्बाद कर रहा है। देशों की बात करें तो मालदीव में स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां प्रति व्यक्ति सालाना 260 किलो भोजन बर्बाद होता है। इसके विपरीत, स्पेन ने इस दिशा में मिसाल कायम की है, जहां सबसे कम प्रति व्यक्ति 39 किलो खाना बर्बाद होता है।

Related Articles