आरबीआई की चेतावनी-अगला आर्थिक संकट साइबर अटैक

आरबीआई की चेतावनी

बिच्छू डॉट कॉम। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगला बड़ा वित्तीय संकट पारंपरिक बैंकिंग की वजह से नहीं, बल्कि जियोपॉलिटिकल तनाव, साइबर हमलों या गंभीर तकनीकी खराबी के कारण आ सकता है। गवर्नर ने स्पष्ट किया कि जोखिम अब केवल आंतरिक नहीं बल्कि सीमा-पार और आपस में जुड़े हुए हैं। केवल एक मजबूत बैंकिंग सिस्टम ही काफी नहीं है, बल्कि नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंटरमीडियरीज, पेमेंट सिस्टम, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और थर्ड-पार्र्टी नेटवर्क को भी समान रूप से मजबूत करना होगा। मल्होत्रा के अनुसार, वित्तीय स्थिरता का अर्थ झटकों को रोकना नहीं, बल्कि उनका सामना करना और उनके असर को फैलने से रोकना है। किसी भी एक क्षेत्र की अस्थिरता पूरे सिस्टम की स्थिरता के लिए खतरा बन सकती है।  मलहोत्रा ने एआई और टोकनाइजेशन जैसी नई तकनीकों के फायदे गिनाते हुए कहा कि इनोवेशन तभी टिकाऊ होगा जब संस्थान और वित्तीय ईमानदारी मजबूत रहे। इसके अलावा, उन्होंने जोखिमों के सटीक आकलन के लिए एनबीएफआई और तकनीक-आधारित डेटा की गुणवत्ता में सुधार करने पर भी जोर दिया।

Related Articles