वायुसेना प्रमुख सिंह ने बताया प्लान, भारत में अलग ड्रोन फोर्स नहीं बनेंगे

वायुसेना प्रमुख सिंह

बिच्छू डॉट कॉम। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय वायुसेना की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ड्रोन को लेकर वायुसेना की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि ड्रोन भारतीय वायुसेना के लिए कोई नई या क्रांतिकारी क्षमता नहीं हैं, बल्कि यह लंबे समय से मौजूद क्षमताओं के विस्तार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना में ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन की संख्या, प्रकार और क्षमताएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अलग से ड्रोन फोर्स बनाए जाने की संभावना से इंकार किया। एपी सिंह ने कहा कि ड्रोन और अन्य हथियार प्रणालियों को अलग-अलग काम करने के बजाय एक साथ इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी होगा। युद्ध के मैदान में अलग-अलग हथियारों को एक-दूसरे से अलग रखकर संचालन करने के बजाय उनके बीच तालमेल जरूरी है।  भारतीय वायुसेना चीफ अमर प्रीत सिंह भी कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा-कैप्टन स्मित मच्छर ने जो किया, वह बहुत बहादुरी भरा काम था। उन्होंने जबरदस्त शारीरिक और मानसिक इच्छाशक्ति दिखाई। यह हमारे लिए एक सीख है।

Related Articles