पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी, आप का दावा- केंद्र से जेड+ सुरक्षा मिलेगी

आम आदमी पार्टी और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आप सरकार ने राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सह प्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी। आप के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर दावा किया कि चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है। हालांकि, चड्ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है।

Related Articles