पीएम नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतांग आदिपूर्णा से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें 30 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च या प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा है। सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे अपना नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का सम्मान बताया। वहीं पीएम ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए भारत-इंडोनेशिया की साझा लोकतांत्रिक विरासत, विकास आधारित साझेदारी और आपसी विश्वास पर जोर दिया। साथ ही भारत की नीति को विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद पर आधारित बताते हुए सबका साथ, सबका विकास का मंत्र दुनिया के सामने रखा। पीएम ने बताया कि पिछले वर्ष भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 25 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
08/07/2026
0
52
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर…
- 14/10/2026
खुलासा: ब्रिक्स सम्मेलन के समय से ही पाक…
- 14/10/2026
देश के 100 शहरों को 2031 तक भीख-मुक्त…
- 13/10/2026
