एनआईए करेगी एनसीआर में सक्रिय जासूसी नेटवर्क की जांच

एनआईए

बिच्छू डॉट कॉम। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संवेदनशील स्थलों की वीडियो रिकॉर्डिंग और निगरानी से जुड़े पाकिस्तान जासूसी नेटवर्क की जांच अपने हाथ में ले ली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस मामले में 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गाजियाबाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि एनआईए ने एफआईआर, गिरफ्तारी रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और पूछताछ से जुड़ी जानकारी मांगी है, जांच सौंपने की प्रक्रिया जारी है। जासूसी के इस मामले का राजफाश पिछले दिनों गाजियाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया था। अभी तक की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों के वीडियो और लाइव फुटेज रिकॉर्ड कर पाकिस्तान के आतंकी हैंडलरों को भेजे जा रहे थे। कौशांबी थाने में इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज किया गया था। संदिग्ध आतंकियों का यह गिरोह पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और आसपास के इलाकों में रेलवे स्टेशनों, सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहा था।

Related Articles