दिल्ली विश्वविद्यालय में 77 साल पुराना इतिहास बदल गया है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल (5 साल) के लिए डीयू के कुलपति (वीसी) की कमान संभाल ली है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी वीसी को लगातार दूसरा पूर्ण कार्यकाल मिला है। प्रो. योगेश इस समय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन भी हैं। ब्रिटिश काल में सर मौरिस ग्वेयर (1938-1950) के बाद से कोई भी वीसी 5 साल से अधिक नहीं रहा। पहले डीयू नियमों में पुनर्नियुक्ति का प्रावधान नहीं था, लेकिन अक्टूबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कानून संशोधन ने इसका रास्ता साफ किया। इस नए नियम के तहत प्रो. योगेश पहला दूसरा कार्यकाल पाने वाले वीसी बन गए हैं, जिससे वे अक्टूबर 2031 तक पद पर रह सकते हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र से पीएचडी प्रो. योगेश का अकादमिक रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। इससे पहले एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में भी उनके काम को देखते हुए उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया था।
13/10/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
देश के 100 शहरों को 2031 तक भीख-मुक्त…
- 13/10/2026
हवा में हडक़ंप! चेन्नई जा रहे इंडिगो प्लेन…
- 12/10/2026
