
बिच्छू डॉट कॉम। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई 2026 का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश के जीएसटी संग्रह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई में जीएसटी का कुल संग्रह 2.11 लाख करोड़ रहा। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार, यह जुलाई 2025 के 1.83 लाख करोड़ के मुकाबले 15.4 फीसदी ज्यादा है। यानी एक साल में जीएसटी संग्रह में 15.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू राजस्व और आयात से मिलने वाले कर में बड़ी वृद्धि के कारण हुई है। यह पिछले 14 महीनों में सबसे तेज बढ़ोतरी है और इस फाइनेंशियल ईयर में यह दूसरी बार है जब मासिक कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। जुलाई 2025 में घरेलू जीएसटी रेवेन्यू 10.1 फीसदी बढक़र 1.31 लाख करोड़ से 1.45 लाख करोड़ हो गया। इंपोर्ट से मिलने वाला जीएसटी रेवेन्यू 28.8 फीसदी बढक़र 66,511 करोड़ हो गया, जिससे महीने का कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ तक पहुंच गया। जीएसटी रिफंड में बढ़ोतरी जारी रही। कुल रिफंड सालाना आधार पर 13.1 फीसदी बढक़र 29,968 करोड़ हो गए, जिसमें आईसीईजीएटीई के जरिए प्रोसेस किए गए एक्सपोर्ट से जुड़े रिफंड 22.7 फीसदी बढक़र 12,288 करोड़ रुपए हो गए। जुलाई में नेट जीएसटी राजस्व 1,81,237 करोड़ रहा।
