कक्षा 9 के बच्चे पढ़ेंगे ईवीएम-एसआईआर और गठबंधन का पाठ

ईवीएम-एसआईआर

एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं के लिए सामाजिक विज्ञान की नई किताब जारी की है। यह किताब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी की गई है। किताब का शीर्षक अंडरस्टैंडिंग सोसायटी- इंडिया एंड बियांड है। एनसीईआरटी की इस नई किताब में एसआईआर के बारे में बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि एसआईआर क्यों जरूरी है और यह प्रक्रिया क्यों करवाई जा रही है। यही नहीं, एनसीईआरटी ने किताब में यह भी जिक्र किया है कि चुनाव आयोग देश में निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। एनसीईआरटी की इस नई किताब में एसआईआर पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है। इस अध्याय की मदद से किताब में बताया गया है कि एसआईआर का मुख्य कार्य मतदाता सूची को अपडेट करना, मतदाताओं का सत्यापन करना और मतदाताओं की सूची में त्रुटि को दूर करना है। कक्षा 9वीं के छात्रों को गठबंधन की राजनीति को समझाने के लिए भी एक अलग से एक्टिविटी सेक्शन बनाया गया है।कक्षा 9वीं की इस नई किताब में छात्रों को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी।  

Related Articles