युद्धपोतों के लिए खरीदेंगे ब्रह्मोस लॉन्चर सिस्टम, 661 करोड़ की डील

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस अग्नि नियंत्रण प्रणाली और प्रक्षेपकों की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 661.50 करोड़ रुपये का करार किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह खरीद भारतीय खरीद भारतीय स्वदेशी रूप से डिजाइन विकसित और निर्मित श्रेणी के तहत की जाएगी। करार पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना में कम से कम 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल होगा। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों समेत विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस परियोजना से तीन वर्षों की अवधि में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही इससे भारत की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था और रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि यह उन्नत सैन्य तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की जारी कोशिशों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Related Articles