सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर रखें नजर: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। अमित शाह ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और शहीद सीमा प्रहरियों को नमन किया। सांचू पोस्ट पहुंचकर अमित शाह ने प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीमा से लगे 50 किलोमीटर तक किसी भी असामान्य गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने बीएसएफ जवानों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती गांवों में होने वाले किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत सिविल प्रशासन और पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की जिम्मेदारी केवल सीमा की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखना जरूरी है। गृह मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवानों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की।

Related Articles