जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, सडक़ पर उतरीं छात्राएं

लखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना जेन अल्फा की ये छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सडक़ पर धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सडक़ पर छात्राओं के बैठते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी  को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

Related Articles