हडक़ंप: रक्षा मंत्रालय की महिला एएसओ ने लगाई फांसी

पश्चिमी दिल्ली में द्वारका के भरथल गांव में 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के पद पर तैनात थीं। द्वारका जिला पुलिस ने मामले में महिला के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत केस कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दिन में 4:21 बजे कंट्रोल रूम को भरथल गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-23 द्वारका थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नाजिया खानम का शव बीते 21 अगस्त की सुबह भरथल गांव के एक फ्लैट में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया।

Related Articles