बिच्छू डॉट कॉम। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र अराजकता फैलाने या देश के विकास में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं है। राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर युवाओं की ऊर्जा को अराजकता की ओर मोडऩे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में टकराव के बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए और जनमत का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिल्ली में हालिया विरोध-प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध के जरिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की चर्चा को भी विपक्ष का निंदनीय प्रयास बताया।
17/10/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
