भारतीय रेलवे के इतिहास में रविवार का दिन एक नए और ऐतिहासिक युग की शुरुआत लेकर आया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में 1,542 करोड़ से अधिक की लागत वाले कई प्रमुख रेलवे विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। पर्यावरण-अनुकूल और हरित तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। दरअसल, साबरमती इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो में 1,400 हॉर्सपावर के दो ड्राइविंग पावर कारों को संशोधित किया गया है, जिससे यह ट्रेन डीजल और एलएनजी दोनों ईंधनों पर चलने में सक्षम है। इस तकनीक के इस्तेमाल से डीजल की खपत में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आएगी। यही नहीं, ईंधन लागत घटने के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य हानिकारक कणों के उत्सर्जन में भारी गिरावट आएगी। अमित शाह द्वारा लॉन्च किए गए विकास पैकेज का मुख्य फोकस रेलवे सुरक्षा, लाइन क्षमता और माल ढुलाई को सुदृढ़ बनाना है। 9411 करोड़ के 404 किमी नेटवर्क पर कवच प्रणाली का शिलान्यास किया।
28/09/2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
