पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उसे पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले इमरान खान इस समय जेल में हैं। उनकी हालत खराब है। पूरे क्रिकेट जगत में उनको बचाने की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के सात कप्तानों ने इमरान को बचाने के लिए लेटर लिखा है जिसमें ग्रेग चैपल भी शामिल हैं। इन सभी ने अपनी सरकार के विदेशी मंत्री पैनी वॉन्ग को लेटर लिखा कहा है कि वह इस मामले में दखल दें और इमरान खान को बचाने की कोशिश करें। भारतीय टीम के कोच रह चुके चैपल ने वॉन्ग से मुलाकात की इच्छा जाहिर की है। उनके अलावा एलन बॉर्डर, इयान चैपल, किम ह्यूज, मार्क टेलर, स्टीव वॉ, और महिला टीम की कप्तानी कर चुकीं बेलिंडा क्लार्क ने इमरान को बचाने का आह्वान किया है।
16/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
