सुरंग के रास्ते 14 बांग्लादेशी भारत में घुसे, 19 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा

एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम ने गुरुवार को पकड़े गए 14 बांग्लादेशियों से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए है। 14 आरोपियों में से दो आरोपी ऐसे हैं जोकि 19 साल पहले सुरंग के रास्ते से भारत में प्रवेश किया। तभी से गुरुग्राम में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे रहे हैं। भारत में खुद घुसपैठ करने के बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ सिर्फ संपर्क नहीं साधा, उसी सुरंग से उन्हें भी भारत में प्रवेश दिलवा दिया। इसके बाद एक-एक करके 12 अन्य घुसपैठिये भी भारत में प्रवेश कर गए। सभी बांग्लादेशी इसके बाद गुरुग्राम में अलग-अलग झुग्गियों में रहकर मजदूरी का काम करना शुरू कर दिया। एटीएस से पूछताछ के दौरान अनवर हुसैन ने बताया कि वह और राजू उर्फ आलम 2007 में सुरंग से भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद बाकियों ने भी प्रवेश करना शुरू कर दिया। इसी साल आठ बांग्लादेशी सुरंग के रास्ते आए थे। पकड़े गए बांग्लादेशी में से ज्यादातर झुग्गियों में रहकर एक ही श्रेणी के काम में शामिल हो गए।

Related Articles