पुरी निर्विरोध चुने जाएंगे आज सौंपा जाएगा प्रमाणपत्र


राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कांग्रेस के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार राजकुमार लोहानी और निर्दलीय उम्मीदवार सैयान्नी के नामांकन पत्र पहले ही निरस्त हो चुके हैं। ऐसे में अब मुकाबले की स्थिति नहीं बची है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 5 नवंबर को पुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। राज्यसभा की इस सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया था। उनके मुकाबले कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान उनका पर्चा निरस्त हो गया। इसके बाद पुरी के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। अब नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी औपचारिक रूप से उन्हें निर्वाचित घोषित करेंगे।

Related Articles