केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च के दौरान विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के पहले चरण के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा-कांग्रेस देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है, क्योंकि ये उनका मुख्य वोट बैंक हैं। शाह ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी जितना चाहें जोर लगा लें, लेकिन भाजपा देश और मतदाता सूची से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालकर ही दम लेगी। राहुल गांधी द्वारा हाल ही में आयोजित की गई मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि राहुल को उस नकली संसद का ही प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, अगर राहुल मुझसे पूछते तो मैं सलाह देता कि वे नकली संसद के पीएम बन जाएं, ताकि सोनिया गांधी के दिल को शांति मिल जाती। क्योंकि देश की जनता उन्हें असली संसद का पीएम कभी नहीं बनने देगी। गृह मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार के पारदर्शी शासन का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
03/11/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
बड़ा फैसला: चारधाम में हेली सेवाओं पर ब्रेक
- 03/11/2026
