
बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य तेज गति से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की स्वीकृतियां अभी लंबित हैं, उन्हें नवंबर माह में अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लिया जाए। साथ ही, सिंहस्थ मेला कार्यालय, कलेक्ट्रेट और सिंहस्थ सेल में आवश्यक अमले की पदस्थापना इसी सप्ताह सुनिश्चित की जाए। मेला क्षेत्र में पेयजल और सीवरेज से जुड़े कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के स्कूलों, कॉलेजों और सांदीपनि विद्यालयों का उपयोग। किसानों व सामाजिक संस्थाओं को टेंट सिटी विकसित करने के लिए प्रोत्साहन। होम स्टे का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सडक़ चौड़ीकरण और विकास कार्यों से प्रभावित होने वाले दुकानदारों व व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए सीएम ने कहा कि उनके रोजगार को पुन: स्थापित करने के लिए वैकल्पिक बाजारों का विकास किया जाए। सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को प्राथमिकता दें।
