ओबीसी आरक्षण व आदिवासी बच्चों की मौत पर जारी किया वीडियो

ओबीसी आरक्षण

बिच्छू डॉट कॉम। महज तेरह दिन के अंतराल में दो बार दौरा करने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर जनता से रूबरू होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इंदौर के छात्रों की गूंज और बालाघाट दौरे में सामने आई बातों पर लगातार बयानों के बाद राहुल एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुद्दों पर मुखर हुए हैं। राहुल ने एक वीडियो जारी मध्यप्रदेश में आबोसी को 27 फीसदी आरक्षण, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत व कुपोषण से बीमारी सहित छात्रों के कई मुद्दों पर जोर दिया है। साथ ही तल्खी दिखाते हुए कहा है कि सिस्टम को अंधभक्त चाहिए, छात्र नहीं। असल में राहुल ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें अपने एक महीने के कार्यक्रमों, उनमें उठाए गए मुद्दों और मुलाकातों की जानकारी दी है।

Related Articles