झूठे नैरेटिव फैलाकर परिवर्तन का सपना देख रहा विपक्ष: शिवराज

शिवराज

बिच्छू डॉट कॉम। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विपक्ष देश में झूठा नैरेटिव फैलाकर सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहा है। जबकि हकीकत तो यह है कि देश की जनता मजबूत जनादेश के साथ खड़ी है। केन्द्रीय मंत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया में पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रिजीम चेंज गैंग शब्द का प्रयोग कर विपक्ष पर सीधा प्रहार किया है। हाल ही में आए विविध चुनावी परिणामों को लेकर विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बड़ी जीत इस बात का संकेत है कि देश का युवा किसके साथ है। गांव हो या शहर, युवा वर्ग हो या सामान्य नागरिक, जनता का मूड बिल्कुल अलग है, जबकि रिजीम चेंज गैंग की स्क्रिप्ट पूरी तरह से अलग। केन्द्रीय मंत्री ने विपक्षी रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि लगातार मिल रही चुनावी परायज के बावजूद इन लोगों की देश में दाल क्यों नहीं गल पा रही है।

Related Articles