बिच्छू डॉट कॉम। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2026 के अनुसार, नए विचारों को उपयोगी उत्पादों, तकनीक और कारोबार में बदलने की क्षमता के मामले में भारत दुनिया की 38वीं सबसे नवाचारी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। कुल 139 अर्थव्यवस्थाओं वाली इस वैश्विक रैंकिंग में भारत पिछले साल के अपने स्थान पर ही कायम है। हालांकि वह दक्षिण और मध्य एशिया क्षेत्र में अभी भी सबसे आगे है। इस सूचकांक में स्विट्जरलैंड ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए लगातार 16वें वर्ष पहला स्थान हासिल किया है। 66.7 अंकों के साथ स्विट्जरलैंड पहले, स्वीडन (63.2 अंक) दूसरे और अमेरिका (62.3 अंक) तीसरे स्थान पर है। इनके बाद दक्षिण कोरिया (चौथा) और सिंगापुर (पांचवां) एशिया के अग्रणी देश के रूप में उभरे हैं। वहीं, चीन 10वें स्थान पर पहुंचकर उच्च-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष पर है, जबकि जापान 12वें और मलेशिया 34वें पायदान पर हैं। भारत की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वह शोध और तकनीक को उपयोगी परिणामों में बदलने में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।
17/10/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
जुनून को जीत में बदला, बेटियों ने बढ़ाया…
- 16/10/2026
भारत पर लगेगा 100 फीसदी टैरिफ, 10 दिन…
- 16/10/2026
