स्वदेशी ‘समर्थक’ के सामने नहीं टिकेंगे दुश्मन, नौसेना के बेड़े में शामिल

बिच्छू डॉट कॉम। भारत की नौसेना की ताकत अब और बढ़ गई है। मौका था स्वदेशी आईएनएस समर्थक युद्ध पोत के नौसेना में शामिल होना का। कर्नाटक के कारवार नौसेनिक अड्डे पर आईएनएस समर्थक को सेना के बेड़े में शामिल किया गया। शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इसे नौसेना में शामिल किया। देश की सेना अब ज्यादा ताकत के साथ दुश्मन पर पलटवार करने की स्थिति में है, क्योंकि आईएनएस समर्थक एक बहुउद्देशीय पोत है। समर्थक का मतलब होता है सहयोग करने वाला। इस पोत के नाम से ही आप समझ सकते हैं कि ये सेना के हौसले बढ़ाने वाला है। जिस तरह से इसे डिजाइन किया गया है वो उसे एक शानदार युद्ध पोत की सारी खूबियों से लैस करता है। नौसेना भविष्य में किसी भी मोर्चे पर पीछे ना रहे इसलिए इसे सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।


Related Articles