औद्योगिक गलियारे से छह लाख रोजगार की उम्मीद

जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। इसके लिए मंत्रि-परिषद ने 100 करोड़ रुपये की प्रारंभिक अंशपूंजी से विशेष प्रयोजन कंपनी गठित करने की मंजूरी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। खण्डेलवाल ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के सात जिलों में विश्वस्तरीय औद्योगिक केंद्र विकसित होंगे। मार्च 2028 तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने और लगभग तीन लाख प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य है। परियोजना के पूर्ण विकास के बाद तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश और छह लाख से अधिक रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गलियारे से महाकौशल, मध्यभारत और मालवा-निमाड़ में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। देवास और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को भी लाभ होगा।

Related Articles