अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम होगा। इस दौरान वह मुंबई और जामनगर जाएंगे। जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की दुनिया की सबसे बड़ी एकल-परिसर तेल रिफाइनरी है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, रूबियो भारतीय अधिकारियों और कारोबारी नेताओं से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को बताया कि इस यात्रा का मकसद भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करना और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करना है। भारत में रूबियो मुंबई और जामनगर जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी भारतीय अधिकारियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा।
