मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जुटा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित सभी वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी को बीम दिन दिल्ली में रुकने के निर्देश दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि राहुल गांधी के साथ लोकतंत्र की लड़ाई लडऩे मध्य प्रदेश कांग्रेस की टीम दिल्ली पहुंची है। लोकतंत्र को बचाने के लिए जेल भी जाना पड़ा तो हम जाएंगे। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की वोट चोरी पकड़ी गई है। उन्हें भाजपा सरकार का समर्थन है।
13/10/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
