ट्रैवल मार्ट: होटल, रिसॉर्ट में मिले 3729 करोड़ के प्रस्ताव

ट्रैवल मार्ट

बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 के सातवें संस्करण में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस आयोजन के दौरान निजी क्षेत्र से कुल 3,729 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये प्रस्ताव मुख्य रूप से लक्जरी होटलों, वेलनेस रिसॉट्र्स, गोल्फ कोर्स, वॉटर फ्रंट रिष्ट्रीट और वन्यजीव लॉज के विकास से जुड़े हैं। इन पूंजीगत निवेशों से न केवल प्रमुख पर्यटन केंद्रों की आतिथ्य क्षमता में विश्वस्तरीय वृद्धि होगी, बल्कि दूरस्थ अंचलों में आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार होगा और रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। मार्ट में 34 देशों के 100 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटर्स सहित देश के 15 राज्यों के 180 से अधिक स्टेक होल्डर्स ने हिस्सा लिया, जहां 10,263 से अधिक बी2बी बैठकें हुईं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, और स्पेन सहित विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और स्मारकों का गहन अध्ययन किया।

Related Articles