
बिच्छू डॉट कॉम। यूएन महासभा की प्रथम समिति की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमकर लताड़ा। भारत ने साफ कर दिया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल रोजमर्रा की ब्लैकमेलिंग के लिए नहीं किया जा सकता और भारत किसी भी तरह की धमकी के आगे कभी नहीं झुकेगा। यूएन की बैठक के दौरान पाकिस्तान के दुष्प्रचार का जवाब देते हुए भारत के वरिष्ठ सलाहकार अनमोल शेर सिंह बेदी ने राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब करते हुए भारत की सुरक्षा नीति को दुनिया के सामने स्पष्ट रखा। भारत की परमाणु क्षमताएं पूरी तरह से रक्षात्मक हैं और भारत अपने सुरक्षा माहौल के अनुसार निर्णय लेता है। संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न एवं अटूट हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। भारत ने मांग की कि पाक अपने अवैध कब्जे वाले पीओके के साथ सभी भारतीय भूभागों को खाली करे। भारत ने कहा-पाकिस्तान सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद एक तय ढर्रे पर चलता है। पहला कदम-सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई करना।
