केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े समेत पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि हारने के बाद जनादेश का अपमान करना और चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग सही होता है और हार जाती है तो वही आयोग गलत कैसे हो जाता है? शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर देश को 80 और 90 के दशक में वापस ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, फिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों करना चाहती है?
05/10/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
