
बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित नवगति एजुकेशन स्कॉलरशिप कार्यक्रम सो मै सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नारे एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा पुर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सवाल वाल उठाया उठाया कि आखिर समाज में ऐसी नौबत क्यों आई कि बेटियों को यह लिखना पड़ रहा है। भरोसा पुर चौहान ने कहा कि अगर बेटियां पुरुषों पर भरोसा नहीं कर पाएंगी, तो समाज और देश आगे कैसे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को गलत नजर से देखने वाले लोग अक्सर अनजान नहीं, बल्कि जान पहचान के ही होते हैं, इसलिए पुरुषों, बेटों और उनके माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है। बेटियों का सम्मान व सुरक्षा केवल परिवार नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ड्राइवरों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की। 8वीं से 12वीं तक 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 4,000 से 4,500 रुपए और 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर 5,000 रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
