
बिच्छू डॉट कॉम। इंदौर में आयोजित लघु उद्योग भारती के तीन दिवसीय राष्ट्रीय उद्यम समागम 2026 के समापन सत्र में एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों द्वारा स्वयं का नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर राज्य सरकार 800 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से अनुदान प्रदान करेगी। काश्यप ने बताया कि नवीन लघु उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है और मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां दो महीने के भीतर ऑनलाइन सब्सिडी बांटी जा रही है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू भी मौजूद रहे।
