
बिच्छू डॉट कॉम। भारत चुनाव आयोग ने देश के 20 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत उन 13 करोड़ से अधिक पात्र लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का फिर से मौका दिया जा रहा है, जिनके नाम एसआईआर प्रक्रिया के दौरान छूट गए थे। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। बीएलओ एसआईआर से पहले और बाद की वोटर लिस्ट का मिलान करके उन पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे, जिनके नाम किसी दस्तावेज या तकनीकी वजह से हट गए थे। इस दौरान मौके पर ही पात्र लोगों से फॉर्म-6 (नए नाम के लिए) और फॉर्म-8 (संशोधन के लिए) भरवाए जाएंगे। साथ ही, 18-19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं को भी पहली बार वोटर बनाने के लिए इस अभियान में प्राथमिकता से शामिल किया जा रहा है।
