चंबल संभागायुक्त सेवानिवृत्त

चंबल संभाग के आयुक्त सुरेश कुमार सेवानिवृत्त हो गए। चंबल संभाग में लंबे समय से पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने के कारण यह संभाग अक्सर प्रभार में ही चलता रहा है। सुरेश कुमार की सेवानिवृत्ति के साथ ही प्रदेश में वर्ष के अंतिम तीन महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों की सूची भी लंबी हो गई है। अक्टूबर में लोकायुक्त सचिव अरुणा गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव सेवानिवृत्त होंगे। नवंबर में चंद्रशेखर बालिंबे, रविंद्र कुमार चौधरी और केदार सिंह तथा दिसंबर में ललित कुमार दाहिमा और संजय कुमार मिश्रा सेवानिवृत्त होंगे। इनमें आशीष श्रीवास्तव को छोडक़र शेष सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस में पदोन्नत हुए हैं।

Related Articles