एशियन गेम्स: 8वें दिन भारत को मिले सात मेडल

भारत ने एशियन गेम्स में रविवार को 4 सिल्वर समेत 7 मेडल जीते। सर्वेश कुशारे ने मेंस हाई जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप की। रविवार को पारुल चौधरी ने महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9:08.67 के पर्सनल बेस्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एंसी सोजन ने महिला लॉन्ग जंप में 6.53 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर और तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में 7934 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता। स्क्वॉश में अभय सिंह और अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किए। हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर में 23.20 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज जीता। 8वें दिन भारत ने अब तक 7 मेडल जीते हैं। इसके साथ भारत के कुल 37 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत की पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन यूफेई से हार गईं। चेन ने मैच 11-21, 21-18, 21-10 से जीता। इस हार के साथ एशियन गेम्स में भारत का बैडमिंटन अभियान खत्म हो गया। भारत को सिर्फ पुरुष टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मिला।


Related Articles