उज्जैन मैराथन की टॉप थ्री पोजीशन के लिए जुटी जीआरपी की टीम

प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम मैराथन में उतरेगी। इसके लिए आगामी 4 अक्टूबर को होने वाली उज्जैन मैराथन की तीनों कैटेगरी में जीआरपी के धावक अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिए जीआरपी के 11-11 जवानों की इंदौर, भोपाल और जबलपुर में प्रैक्टिस चल रही है, जिसकी निगरानी इंदौर में एसआरपी यशपाल सिंह राजपूत, भोपाल में एसआरपी अंकित जायसवाल और जबलपुर में एसआरपी सुंदर सिंह कनेष कर रहे हैं। इन जवानों को स्थानीय धावकों के साथ भी आजमाया जा रहा है, ताकि उज्जैन मैराथन में कामयाबी मिल सके। उज्जैन मैराथन में 5,10 और 21 किमी दूरी की दौड़ होंगी।

Related Articles