सांसद की उपेक्षा से नाराज कुशवाह समाज ने सिंधिया को दिखाए काले झंडे

बेलागांव में कुशवाह समाज के छात्रावास के भूमिपूजन में उस समय हंगामा हो गया, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुशवाह समाज के कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। विरोध करने वालों का आरोप था कि समाज के सांसद भारत सिंह कुशवाह की जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। इस बीच सिंधिया समर्थकों ने काले झंडे दिखाने वालों के साथ मारपीट की, पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर थे। कुशवाह समाज से जुड़े लोगों का कहना था कि छात्रावास का भूमिपूजन समाज का कार्यक्रम था, लेकिन समाज के जनप्रतिनिधि की उपेक्षा की जा रही है। इसी नाराजगी के चलते विरोध दर्ज कराया गया। दूसरी ओर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने विरोध के तरीके पर आपत्ति जताई, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जानकारों की मानें तो ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह की जीत के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा कर श्रेय लेने की शुरुआत की गई थी।


Related Articles