कान्हा नेशनल पार्क में इस साल दो माह के भीतर कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से 10 टाइगरों की मौतों पर मप्र हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने टाइगरों के वेक्सीनेशन की ताजा स्थिति पेश करने के निर्देश केन्द्र सरकार को दिए हैं। प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने बेंच ने तीन सप्ताह का समय देकर अगली सुनवाई अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में निर्धारित की है। यह जनहित याचिका चेम्बूर (मुम्बई) के अधिवक्ता सुबित चक्रवर्ती ने पेश करके बताया कि कान्हा रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से दस बाघों की मौत हो चुकी है।
22/09/2026
0
5
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
दतिया हार के बाद मिला बीजेपी को नया…
- 23/09/2026
