बिच्छू डॉट कॉम। कूनो नेशनल पार्क के प्रोजेक्ट चीता की मॉनिटरिंग और प्रबंधन को लेकर वन्यजीव मुख्यालय, भोपाल में दायर आरटीआई आवेदन के जरिए मृत चीतों की पीएम रिपोर्ट और अधिकारियों के विदेश दौरों का ब्योरा मांगा गया है। हालांकि, लोक सूचना अधिकारी ने 17 सितंबर 2026 को आवेदन कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ को ट्रांसफर कर दिया है। आरटीआई आवेदक अजय दुबे ने 1 जनवरी 2024 से अब तक मृत चीतों की पीएम रिपोर्ट और की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। आरटीआई में कूनो नेशनल पार्क के अलावा गांधी सागर अभयारण्य और रानी दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व में चीतों के संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के विदेशी दौरों की जानकारी भी मांगी गई है। इसमें अधिकारियों के विदेश दौरे से संबंधित रिकॉर्ड, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ हुए पत्राचार तथा संबंधित दस्तावेजों की जानकारी शामिल है।
20/09/2026
0
27
Less than a minute
You can share this post!
