केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान ने न सिर्फ सरकारी दफ्तरों का रूप-रंग बदल दिया है, बल्कि सरकारी खजाने को भी जबरदस्त मजबूती दी है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, पिछले पांच सालों में पुरानी फाइलों और कबाड़ के निपटान से सरकार ने 5,102.91 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह बुधवार को विशेष अभियान 6.0 का समर्पित पोर्टल लॉन्च करेंगे। 16 से 30 सितंबर तक लंबित मामलों व जगह का चिह्नीकरण किया जाएगा। मुख्य अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में देशभर के 84 मंत्रालयों/विभागों के साथ-साथ विदेशों में स्थित भारतीय मिशन भी इसमें हिस्सा लेंगे। कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं के पारदर्शी निपटान से सरकारी कार्यालयों का बेहतर स्थान प्रबंधन हुआ है। बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 84 मंत्रालयों के अभियान नोडल अधिकारी और जन-शिकायत निवारण अधिकारी शामिल होंगे।
16/09/2026
0
27
Less than a minute
You can share this post!
