गडकरी बोले- भारत में एआई-आधारित बैरियर-फ्री टोलिंग प्रणाली होगी लागू  

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत अब पूरी तरह से डिजिटल और बैरियर-फ्री टोलिंग प्रणाली की ओर तेजी से कदम बढ़ रहा है। दरअसल, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि यह नई एआई आधारित प्रणाली मार्च-2027 तक लागू होने की उम्मीद है, जिसके बाद गाडिय़ों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। इससे सालाना टोल राजस्व में करीब 10,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके साथ ही सरकार ‘वन टैग’ सुविधा भी शुरू करने जा रही है, जिससे वाहन चालक बिना नया फास्टैग खरीदे अपना बैंक अकाउंट आसानी से बदल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा-एआई और निर्बाध (सीमलेस) टोल प्रणाली के जरिए भारत टोल प्लाजा पर रुकने की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर सीधे आगे बढऩे की दिशा में काम कर रहा है। भविष्य का राजमार्ग इंटेलिजेंट, बाधा-रहित और पूरी तरह से कैशलेस होगा।  यह नई व्यवस्था टोल वसूली के लिए स्वचालित वाहन नंबर प्लेट पहचान और फास्टैग को आपस में एकीकृत करेगी।

Related Articles