आतंकियों ने किया जैश मुख्यालय में दो माह का कोर्स, ड्रोन हमले की फिराक में पाक

आतंकियों

बिच्छू डॉट कॉम। पाकिस्तान के लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिशरचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने तथा इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार आतंकियों को सामान्य व्यावसायिक ड्रोन के संचालन से लेकर भविष्य में एक साथ कई ड्रोन से हमले के लिए तैयार किया जा रहा है। अमृतसर के आसमान में बीती रात कई ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद कई उड़ानें रद्द और कुछ डायवर्ट करनी पड़ीं। ये ड्रोन पाकिस्तान से आए थे या स्थानीय स्तर पर उड़ाए गए इसकी जांच सुरक्षा और जांच एजेंसियां कर रही हैं। हालांकि खुफिया एजेंसियों के इनपुट से यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान में आतंकियों के हाथ बड़ी संख्या में ड्रोन लग चुके हैं और उन्हें इन्हें चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Related Articles