सीएस ने दिए निर्देश, वरिष्ठ अधिकारी दूरस्थ जिलों का भ्रमण करें

सीएस

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में मंत्रालय में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान एवं बालाघाट प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत दूरस्थ जिलों का भ्रमण कर शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात कर समस्याओं का निराकरण कराएं। अधिकारियों से भारत सरकार के पत्रों के जवाब 15 दिन में देने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि सीएम हेल्पलाईन में प्रतिदिन 55 हजार कॉल आते हैं जिनमें 15 हजार शिकायतें होती हैं। बैठक में बताया गया कि लोकसेवा गारंटी अभियान में 8 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया है। मुख्य सचिव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा पर आधारित मंथन एवं कलेक्टर कांफ्रेंस की तैयारियों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिये।

Related Articles