
- इंदौर में तैयार होंगी महिला वाइक राइडर्स….
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर इंदौर से प्रदेशव्यापी पहल की तैयारी है। ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी में सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच इंदौर संभागीय आइटीआइ महिला बाइक राइडर तैयार करने की योजना बना रहा है, जो आगे चलकर पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित सवारी का विकल्प बन सकेगी। न सकेगी। इसके लिए आइटीआइ ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और निजी कंपनियों के साथ एमओयू की तैयारी है। योजना में ड्राइविंग के साथ महिला राइडरों को यात्री सुरक्षा, जीपीएस, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अकेले सफर में सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी
मालूम हो, महिलाओं के लिए अकेले सफर में सुरक्षा अब रोजमर्रा की जरूरत है। वाहन में बैठने से पहले नंबर की जांच, राइडर की पहचान की पुष्टि और लाइव लोकेशन परिजन से साझा करना कई महिलाओं की यात्रा का हिस्सा बन गया है।
अनजान युवक ले गया और किया रेप
2025 में एमआइजी क्षेत्र में सडक़ पर जा रही युवती से स्कूटर सवार ने छेड़छाड़ की। जनवरी में बाइक टैक्सी का इंतजार कर रही छात्रा के पास अनजान युवक पहुंचा और खुद को राइडर बताया। युवक उसे दूसरे रास्ते पर ले गया और रेप किया।
महिलाओं की आय का नया माध्यम
प्रशिक्षण के बाद ऐसी महिलाओं को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार के अवसरों से जोडऩे पर काम किया जाएगा। कंपनियों के साथ प्रस्तावित एमओयू के जरिए प्रशिक्षण और रोजगार के बीच सीधा कनेक्शन बनाने की तैयारी है।
इनका कहना है….
प्रदेश की महिलाओं को इससे फायदा मिलेगा। महिला यात्रियों को महिला बाइक राइडर के विकल्प कल्प के साथ उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू की तैयारी है।
– रीना सोलंकी, प्राचार्य, संभागीय आइटीआइ इंदौर
